अजब गजब: बादलों की सफेद चादर से ढ़का यह शहर हजारों टूरिस्टों का करता है आकर्षित, प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक नजारे कर देते हैं मंत्रमुग्ध!

  • पहाड़ों की गोद में स्थित है यह अद्भुत शहर
  • आयोनियन सागर की बालकनी के नाम से भी है प्रसिद्ध
  • दुनियाभर से आते हैं पर्यटक

Anchal Shridhar
Update: 2024-01-19 22:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में ऐसी कई मनमोहक जगहें है जो आपको काफी स्पेशल फील कराती है। इन्हीं में से एक हैं साऊथ इटली का रोटोंडेला शहर जहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर यहां आने वाले टूरिस्ट मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस शहर को टूरिस्ट डेस्टिनेशन में भी गिना जाता है। इस शहर को देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यह बादलों के ऊपर तैर रहा हो। यहां घूमने जाने वाले लोगों को यह जगह स्वर्ग की अनूभूति कराती है। सोशल मीडिया पर इस शहर का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

रोटोंडेला के शहर के इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gunsnrosegirl3 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उसने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ' साउथ इटली में बादलों के ऊपर एक शहर स्थित है, जिसका नाम रोटोंडेला है। ' 16 सकेंड के इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

इस वीडियो में रोटोंडेला शहर को चारों तरफ से सफेद बादलों से घिरे हुए देखा जा सकता है। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। वीडियो के साथ में कुछ पहाड़ भी नजर आ रहे हैं जिन्हें देखकर दिल को काफी सुकून दे रहे हैं।

शहर से जुड़े रोचक तथ्य

इटली के इस सुप्रसिद्ध शहर को आयोनियन सागर की बालकनी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस खूबसूरत स्थान से टारंटो की खाड़ी दिखाई देती है। वहीं, इस शहर की आबादी कुल 2,550 है। इसके अलावा, यह शहर 76 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। समुद्र तल से करीब 576 मीटर पर स्थित रोटोंडेला शहर अपने शानदार वातावरण और ऊंचाई के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

सालाना आते हैं कई टूरिस्ट

वहीं, प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ रोटोंडेला अपनी संस्कृति के लिए भी काफी मशहूर है। जो खासकर सुरम्य वास्तुकला, ऐतिहासिक चर्च और स्थानीय त्यौहार की लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसे स्थान भी मौजूद हैं जिसे यहां आने वाले पर्यटक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पूरी दुनिया से यहां हजारों की संख्या में पर्यटक इस बादलों से ढ़ंके शहर की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए आते हैं।

Tags:    

Similar News